"हिन्दी गौरव"

हिन्दी भारत माँ की बिन्दी,

इसकी चमक निराली है,

देश की आत्मा है हिन्दी,

जन जन की अमृत प्याली है ।

हिन्दी सरस,सरल, सुगम है,

व्याकरण छंदो की संगम है,

पद्य गद्य की वर्णमाला से ,

गुन्थी हुई जीवन रस का

मंथन है ।

हिन्दी आत्मा हिंद देश की,

आत्मगौरव की अमृत रसवाली,

इसमें डूबे कवि ऋषि मुनी,

जीवन को अमरत्व रस प्याली ।।