हिंदी दिवस की सभी हिंदी भाषा पाठकों , रचनाकारों को ढेर सारी शुभकामनाएं ।
हिंदी हमारी पहचान है
हमारे सभ्यता, संस्कृति की जान है,
रचनाकारों, शिल्पकारों ने अपनी ज्ञान गंगा का
प्रवाह जन मानस को संदेश हिंदी गद्य और पद्य
के माध्यम से दिया है ।
कवियों की कल्पनाओं का अथाह समंदर हिंदी
भाषा में आत्मसात है,
जीवन की अविरत संभानाओं का विशाल
भंडार हमारे हिंदी भाषा में समाहित है ।
प्रेम और श्रृंगार, भक्ति और ज्ञान का स्रोत
मानव जीवन को संदेश और ज्ञान का प्रकाश पुंज
हमारी भाषा हिंदी में ही निहित है ।।

