उत्तराखंड में जोशी मठ के मकानों की
फटती दीवारें किसी पल जमींदोज हो जाएं
और लोगों की बसी बसाई गृहस्थी बरबाद
होने के कगार पर है ?
क्योंकि हिमालय दरक रहा है ।
एक एक पैसा बचाकर अपने आशियाने
बनाए,
प्रकृति के इस कोप के कारण लोगों की
दुनिया उजड़ रही है,
क्योंकि हिमालय दरक रहा है ।
सरकार वहां के निवासियों को पुनर्वास
करने का प्लान कर रहा है
जिन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई
अपनी भावनाओं को समर्पित किया है,
इस प्राकृतिक उथल पुथल के कारण जोशी मठ
वीरान हो रहा है,
क्योंकि हिमालय दरक रहा है ।
ये त्रासदी और ये मुसीबत जीवन की चहल पहल
को उथल पुथल कर रहा है,
क्योंकि हिमालय दरक रहा है ।।

