कुछ हेरा फेरी है
सियासत की रन भेरी है,
कोई जीतेगा कोई हारेगा
कुछ घपलों घोटालों की फेरा फेरी है
कुछ हेरा फेरी है ।
सियासत सत्ता का खेल निराला
राजनीति का कौन रखवाला
संविधान संस्थाओं पर विश्वास
का गड़बड़झाला,
सत्ता के विरोध में एकजुटता मेरी है
कुछ हेरा फेरी है ।
भ्रष्टाचार का रावण दशमुख
सबके मुख में भ्रष्टाचार का सुख
करोड़ों अरबों की काली कमाई
की जादूगरी है,
कुछ हेरा फेरी है, कुछ हेरा फेरी है ।।

