हे शांतिदूत तूं उड़कर जा,

जहां मानवता कराह रही,

तूं शांति संदेश फैला जन जन में

जहां कुदरत भी शरमा रही है,

उन मासूम बच्चों के होठों पर जहां

दर्द की परछाइयां बिखरी,

उन अबोध बच्चों के होठों पर

मां की लोरी कराह रही है ।

हर तरफ मानवता पर संकट जंग को

शांति संदेश दे आ,

गीता के चंद श्लोकों से

श्री कृष्ण का शांति संदेश दे आ ।।