हे कृष्ण कब आओगे ?

धरा भरी है कौरवों से,

अत्याचार,अधर्म,अहंकार,

के पापों से,

चीर हरण के दुशासन,

गली मुहल्लों में घूम रहे,

अपनी घात लगाए द्रोपदी,

को ढूंढ रहे हैं,

प्रतिदिन चीरहरण हो रहा,

नारी के सम्मान की,

आप से विनती कर रही,

नारी अपने मान की,

कब आओगे हे मुरलीधर,

कलयुग के इस काल में,

नाश करोगे अधर्म,अत्याचार,

खत्म करोगे अहंकार इस युग,

के अभिमान की ।

महाभारत का आगाज करो,

अधर्म अत्याचार का नाश करो,

धर्म संस्थापना कर मानव जीवन

का त्राण करो,

हे कृष्ण कन्हैया ब्रजधाम के ।।

कब आओगे ???