हवाओं ने बदला रुख मौसम का इशारा
बदलेगा मौसम अब देता संदेश प्यारा प्यारा
तपती दोपहरी में जलते बदन
पसीने से तर बतर बदन को ठंडी ठंडी
सिहरन,
बदलेगा सब कुछ वक्त करता इशारा,
हवाओं ने बदला रुख मौसम का इशारा ।
फिजाओं में घुल गई सोंधी सोंधी मिट्टी की सुगंध
हर और छाई है खुशहाली का सबरंग,
चिड़ियों की चहचहाट करती है इशारा
हवाओं ने बदला रुख मौसम का इशारा ।।

