हवाएं हर तरफ तेज चल रहीं है
किसको किधर भी उड़ा ले जाएंगी जो चुपचाप
बैठेगा बच जायेगा,
वरना इस हवाओं में उड़ जायेगा,
ना इंसानियत का तकाजा रहा,
अपने ही मंसूबे का वादा रहा
इनमें ही उलझा हर शख्स है
बिखर ना जाए वजूद ये इरादा रहा ।
डर है कुछ खोने का जो अनमोल है
हर हाल में अपना ही तोल है,
जमाने को हम अपनी हवा में उड़ा लेंगे
यही तो सत्ता का खेल है ।।

