समंदर को लांघ जाने का हौसला
जो रखते हैं,
वही तो लहरों से खेलने का दम
रखते हैं,
जिनको परवाह नहीं डूब जाने का
वही जीत जाने का हुनर रखते हैं ।
बीच समंदर में लहरे भी हैं
तूफान भी है
जिनकी कश्ती मझधार में फंसी
वो इंसान ही हैं
कफन सिर पर जो बांधा है
मर मिटने के लिए,
उनको रोक सके ऐसा कोई तूफान
नहीं है ।।

