हसरतों के समंदर में आज भी डुबकी
लगा रहा हूं ना मोती मिला ना किनारा
बस एक आशाओं के तिनके का सहारा
कभी तो हमारी कश्ती को मिलेगा खेवनहरा ।
इस अथाह जल राशि में एक बुलबुले के सिवा
कुछ भी नहीं,
फिर भी अपनी शख्सियत दर्ज कराने की
जिद कर बैठा हूं,
या तो समंदर के तलहटी से मोती निकाल
लाऊंगा,
या अपनी कश्ती के साथ इसमें गुम हो जाऊंगा ।
जुनून जब सीमा पार हो जाए
मरने जीने सफलता असफलता के भ्रम से
आगे बढ़ जाए,
कुदरत भी इनायत बरतती है,
किसी ना किसी रूप में कोशिश करने वाले
की जीत होती है ।।

