गिर गया है तो उठ जा
क्योंकि गिरने में तेरी हार नहीं
तूं आदमी है भगवान नहीं
गिरना उठना उठकर चलना
जीवन की दरकार यही
तूं आदमी है भगवान नहीं ।
हिम्मत और हौसलों से जीत मिलती है
तन से नहीं मन की शक्ति से
सफलता मिलती है,
तूं इंसान है कोई और नहीं
तेरी हार में जीत छिपी है कहीं
तूं आदमी है भगवान नहीं ।।

