हार मान लेना मेरी फितरत नहीं

हालात के आगे झुक जाना मेरी आदत नहीं

चुनौतियां कैसी भी हों

उनसे लड़ने की कूवत रखता हूं

जिंदगी के हर कदम पर

जीत जाने की जिद करता हूं ।

सांसे जब तक जिंदा हैं शरीर में

संघर्ष करता रहूंगा

चल नहीं सकता तो क्या जिंदगी

जीने का हिम्मत रखता हूं ।।