चलते चलो सफर में कहीं मंजिल तो मिलेगी
रास्ते अनेक होंगे चाहत तो एक होगी,
हर रास्ता जो शुरू हुआ अंत तो कहीं होगा
दूरियां कितनी भी लंबी हो मंजिल तो पास होगी ।
कुछ व्यवधान भी आयेंगे पर हौसला कम ना हो
विश्वास खुद पर हो तो सफलता का गम ना हो
हर राह पर चलने वाला जीत जाए मुमकिन ना हो
पर खुद से हार मान लेना ये हकीकत कभी ना हो ।।

