पूरी शिद्दत से जियो इन लम्हों को जो

आज आपके पास हैं,

हर खुशियों के हर खुशनुमा पल को

अपने दिल से लगा लो जो आज पास हैं,

तस्वीरें बदल जाती हैं वक्त के थपेड़ों में

जो पल आज है जी लो जी भर जो आज पास हैं ।

समय की सुई जब तक आपके साथ तब तक

ही वो पल है जो आज हमारे पास,

कब ये खूबसूरत रोशनी धूमिल हो जाए

जी लो जिंदगी का हर पल जो रोशन है आपके पास ।।