जिंदगी का हर लमहा अजीब होता है,

बहुत सी चाहतों का रकीब होता है,

किसी को धन दौलत की चाहत होती है,

तो कोई अपनेपन का मुरीद होता है ।

अपनी अपनी ख्वाहिशों का दरिया है,

जिसमें डूब जाने की चाहत होती है,

कोई हासिल कर पार निकल जाता है,

तो कोई उन लम्हों के तिलस्म में सदा के

विलीन हो जाता है ।।