हार और जीत का प्रश्न कहां,
मान लो तो हार हुई,
ठान लो तो जीत हुई ।
कुछ लोग कहते हैं कि,
जिंदगी एक बाजी है,
जो जिंदगी में अपना लक्ष्य पाया,
वह जीत गया ।
पर ऐसा नहीं है जो लक्ष्य महान होते हैं,
उनको हासिल करने में पूरा जीवन,
अर्पित करना पड़ता है ।
वही इतिहास के पन्नों में अमर हैं,
जिन्होंने ठान लिया और जीवन अर्पित कर दिया ।।


