हमारा अभिमान तिरंगा हमारा स्वाभिमान तिरंगा

आजादी के वीरों के बलिदानों का मान तिरंगा

इसके एक एक धागे की अमर कहानी

हर हिन्दुस्तानी की जुबानी

इसके मान सम्मान के खातिर

लाखों वीरों की कुर्बानी

भूल नहीं सकता है कोई आजादी की अमृत बानी

मातृभूमि के कण कण में सनी लहू की

शहादत पहचानी,

यही हमारा गौरव है

आत्मसम्मान का विजय तिरंगा

अटल हिमालय के शिखर पर फहराएगा

शान तिरंगा,

हमारा अभिमान तिरंगा

हमारा स्वाभिमान तिरंगा ।।