एक कदम तुम भी चलो

एक कदम हम भी चलें

मंजिलें दूर हैं लेकिन हमसफर

बनकर चलें ।

साथ हो जब साथी का अपने

हर मुश्किलें आसान हो

कठिनाइयां कितनी भी आएं

मंजिल तक पहुंचना आसान हो

एक दूजे का सहारा बन हम सदा

चलते रहें

जिंदगी कट जाएगी मुस्कान

होठों पर खिलती रहे ।।