एक हकीकत है जिंदगी का ये सफर
एक दिन खत्म हो जाएगा,
सारी धन दौलत सारे रिश्ते नाते यहीं
रह जायेगा,
ना कोई साथ रहने वाला ना कोई साथ
जाने वाला आए थे अकेले ही जाना,
जिंदगी का हर पन्ना इतिहास बन जायेगा ।
कुछ लोग कुछ रिश्ते चार कंधों पर लेकर
शमशान में सजी चिता पर रखकर
वापस आ जायेगा,
रह जायेगा कर्मों का लेखा जोखा
जो समय समय पर पन्नों को पलटा
जायेगा ।।

