अपने कुर्बानियों का हिसाब क्यों मांगते हो

किसी पर एहसान का हिसाब क्यों मांगते हो

जो तुम्हारा था तुमने दिया

फिर उसका हक क्यों जताते हो ।

भूल जाओ की तुमने क्या किया

सूरज प्रकाश देता है, धरा अनाज देती है

पवन, पेड़ पौधे जीवन को स्वांस देते हैं

क्या हमसे कुछ पाने की चाह रखते हैं ?