हजारों गम है इस दुनिया में

फिर भी गम को पीकर भी जी लेते हैं

दिल रोता है मगर हंसकर

गम को छिपा लेते हैं ।

सच कहूं तो गम तो हमसफर सच्चा

खुशी तो महज पल भर का धोखा है

गम तो साथ साथ परछाई बन रहता है

खुशी तो पलभर का हवा का झोंका है ।।