मणिपुर में हो रहे हिंसा की एक भयावह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही जिसमें तीन महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया । क्या यह सभ्य समाज का उदाहरण है क्या इंसान हैवान बन गया है ।
इंसान बन गया हैवान
मान सम्मान मर्यादा को तार तार कर
ईश्वर को भी किया बदनाम,
नारी जो देवी है शक्ति स्वरूपा है वंदनीय है
उसकी लज्जा को तार तार कर मनुष्यता
लज्जित करने वाले इंसान नहीं हो सकते,
बड़ा शर्मसार है ये पल जब हकीकत सामने आई
सरकारें सिर्फ वोट लेने की बात करते हैं
कानून व्यवस्था की कौन करे अगुवाई ।
इंसानियत की ऐसी गन्दी तस्वीर जिसमें
हर इंसान गुनहगार बन बैठा ।।

