जिंदगी हादसा भी है,
इसलिए संभल कर चलना बड़ा जरूरी है,
होता है कुछ हादसा बिन लापरवाही के
वो किस्मत का लेख होता है,
कोई हादसा से गुजर जाते हैं
जिंदगी का भूगोल बदल जाता है,
जो दूसरों को सहारा देता कभी
वो किसी के सहारे को मजबूर हो जाता है,
फिक्रमंद होते हैं जो लोग अपने जीवन में
वो भी वक्त के बदलाव को झेलते हैं
लाख कोशिशों के बाद भी वक्त की
चक्की में घुन की तरह पिस जाते हैं ।

