गुफ्तगू क्या करूं ऐ जिंदगी
मैने खुद को तेरे हवाले कर दिया
तूं गम दे या खुशी
मैने तेरे कदमों में खुद को रख दिया ।
मैं जानता नहीं मेरा कसूर क्या है
मैने तो तेरे हर फैसले का स्वागत किया
हो सकता है तेरे नजरों में गुनहगार हूं मैं,
मैने कभी तुझसे शिकवा ना किया ।
गुफ्तगू क्या करूं ऐ जिंदगी
मैने खुद को तेरे हवाले कर दिया ।।

