गुमशुदा होकर भी सुकून पा ना सका
एक अनचाही खामोशी में कैद होकर रह गया
सदा मुस्कान जिस चेहरे पर बिखरती रहती
एक मायूसी को परवान हो गया ।
खो गया वक्त के बेरहम पंजों में खुशी
जिंदगी उजड़े मयखाने सी हो गई है अब तो
खुशी का एक कतरा ढूंढता रहा हरदम
वीरान जंगल सी जिंदगी कब तक ।।

