उन्हें गुमान है की हवा का रुख

बांध लिया है

जिधर मर्जी होगी हवा को मोड़

दिया है,

मगर मगरुर हैं वो जो कायनात को

को रोक सकने की हिमाकत करते हैं,

एक तिनका भी रोक सकने की ताकत नहीं

कहते हैं , हमने तो सूरज को भी

हथेली में कैद किया है ।।