गुलिस्तां घायल हो रहा

अपने ही फूलों से

हर डाली डाली लड़ रही

अपने उसूलों से

फूल पत्ती डाली डाली कट रहे

अपने ही माली से,

जिनको हिफाजत करना है

वो बन गए कबाली से,

मायूस है हर शाख प्यास अमन शांति का

इसको सहेज रखना है

आंधी तूफान की कालिख से,

गुलिस्तां घायल हो रहा

अपने ही फूलों से ।

जिसने अपने खून से सींचा इस चमन को

आजादी का सुबह दिया अमन शांति को

उनको भी याद कर लो

इस गुलिस्तां के माली

मुरझा गया हर फूल तो किसका

करोगे रखवाली ।।