यह गुलिस्तां जो बनाया हमने,

एक तूफान ने उजाड़ दिया,

बिखरा दिया हर फूल डाली से,

उनमें रंगो का विभाजन कर दिया ।

अलग अलग कर दिया

तूफान के झोंको ने,

बिखरा दिया उनको जाति रंग के

नफरती बंटवारे में,

आज गुलिस्तां की एकता ,

बंट गई सियासत के गलियारों में ।।