बदल देंगे हम गुलामी की हर निशानी

जो हमारे जेहन को परेशान करती है

हमारे देश के हर शहीदों की कुर्बानी

को शर्मसार करती है,

नया भारत हमारा नया गौरव हमारा

हमारे आजादी का इजहार करती है ।

जो दाग गुलामी का हमारे माथे पर

अंग्रेजों ने लगाया था,

हर उस दाग को मिटा देंगे हम

आगाज करते हैं ।

हमारे दम की दुनिया कायल है

हम ऐलान करते हैं

मां भारती का गौरव सदा दुनिया में

फैलेगी,

तिरंगा सबसे ऊंचा लहराएगा

ये ऐलान करते हैं ।।