रंग बिरंगे फूलों का जीवन एक गुलदस्ता है
देश हमारा इन फूलों का प्यारा गुलिस्तां है
अमन शांति के एक एक धागे से जुड़ा हुआ
ये देश हमारा,
वीरों के कुर्बानी का समाजवाद का बस्ता है,
हर धर्मों के विभिन्न रंगों से गुलशन
का हर फूल खिला,
अलग अलग सुगंध से मानवता का संदेश जुड़ा,
प्यार मोहब्बत भाई चारा का
सजा हुआ गुलदस्ता है ।।

