गुजरा हुआ पल क्या फिर ना आयेंगे
खुशियां हुई मुर्दा क्या अब ना आएंगी
जिंदगी अब इतनी मजबूर हो गई
दो कदम बढ़ने की जुर्रत अब तो
क्या परकटे पखेरू सा फड़फड़ाएंगे ।
किस्मत भी कभी कभी ऐसा मंजर
दिखाती है
हालात को ऐसा मजबूर बनाती है
आंखे बस कुछ बदलने का इंतजार
करती है
क्या बीते हुए पल अब ना आयेंगे ।।
Posted bySahdeosingh

