गिरती मीनारें अब बहुत प्राचीन हो गई हैं

इनको ध्वस्त कर देना ही अच्छा होगा,

नव सृजन का दौर है

पुरानी रवायतों को बदल देना ही अच्छा होगा,

जिन संस्कार और संस्कृतियों का

कोई मूल्य ना हो,

आधुनिकता के इस दौर में उन्हें बदल देना

ही अच्छा,

जिस चांद को हम किस्सो कहानियों में

सुनते थे,

रोमांटिक गीतों में सुनते थे

अब तो चांद भी हमारे हकीकत में हैं

अब रवायतें बदल कर नव सृजन ही बेहतर ।।