किसी से नहीं गिला ना शिकवा किसी से

यह जिंदगी एक सफर है हमसफर खुद के

मुसाफिर नए नए मिलते हैं पड़ाव में

कुछ रुक जाते हैं बीच में मंजिल की चाह में

जो साथ हर कदम पर वो खुद की छाया

अंधेरों के बीच छोड़ जाती है परछाया,

जब खुद की परछाई अंधेरों में गुम जो जाए

फिर औरों से गिला शिकवा क्यों की जाए ।।