घर से निकला हूं घर के लिए
अपने अरमानों का सपना लिए
अपने ही मेहनत से मंजिल चुनेंगे,
सपनों को मेहनत से हकीकत में पूरा करेंगे
रुकना नहीं झुकना नहीं खुद पर एतबार है करना
जब तक ना मिले कामयाबी आगे ही चलते रहना ।
ना जाने कितनों ने साबित किया है
हौसलों को बुलंदी से मुकाम हासिल किया है
इतिहास का हर पन्ना इनके पुरुषार्थ का गवाह
जिनके जुनून से बदला जीवन का परिणाम
निकले हो जब घर से वापस ना आना
आत्मविश्वास का एक पैगाम बन जाना ।।

