एक चमचमाती कार जब

आई बस्ती मे

हर तरफ शोर मचा कोई हस्ती

आया हमारी बस्ती में

बच्चे बूढ़े जवान दौड़े सब

करने हस्ती को सलाम

कोई तो मदद करेगा भूख

गरीबी को दूर करेगा

अमीरी का ठाठ तब तक

जब तक गरीब धरती पर

इंसान इंसान में भेद बड़ा

कोई रोटी को तरसे

किसी के पास भंडार भरा ।

जिनके हाथों में खाली कटोरा

मदद मांगते सड़कों पर खड़ा

कब तक यह भेद रहेगा

क्या कभी हर इंसान खुशहाल

बनेगा ।।