ये गरीबी आज भी दिल को बेचैन करती है,

पचहत्तर साल आजादी को हुए

फिर भी आराम करती है,

किसी शहंशाह को क्यों दिखती नहीं ये गरीबी

जो सड़कों पर भटक रही एक रोटी के लिए,

सत्ता में बैठे हैं जो लोग

वो वादों का एलान करते हैं ।

इंसान इतना भी बेखबर अपनी जिम्मेदारियों से

या देखकर भी अनजान बन बैठे हैं,

अपने बादशाह होने के गरुर में

हकीकत से मुंह फेरे बैठे हैं ।।