गरीब की जरूरत भूख मिटाने की
उसे नहीं ख्वाहिश दौलत कमाने की
दिन रात मेहनत करता है दो रोटी के लिए
अपने परिवार को जिंदा रखने के लिए
मासूम बच्चे जो जानते हैं भूख की जरूरत
किताबों की जगह सिर पर बोझ ढोने
की कुवत,
इनके सपने दो रोटी में सिमट जाते हैं
इनकी हसरतें तो पेट भरने में मर जाते हैं ।।

