गर्दिश में कहां कोई
अपने पास होते हैं,
टूट जाते हैं सारे रिश्ते
जो अपने खास होते हैं ।
गिला उनसे नहीं कोई
जो वक्त के साथ बदलते हैं,
जब ऋतुयें बदलती हैं
मौसम बदलते हैं ।
किसी के मुकद्दर का फैसला,
कहां इंसान करते हैं,
इस अधिकार का इस्तेमाल,
परवरदिगार करते हैं ।
जो कुछ अपने पास है
उसे खास ही समझो,
यही नियत यही प्रारब्ध,
इसे उपहार ही समझो ।।

