गमों के बीच मुस्कराना होगा

जिंदगी तेरे मंसूबे को बताना होगा,

हम हर हाल में अपने हौसलों से

बताएंगे तुम्हे,

तुम्हे मुस्कराकर दिखाना होगा ।

तेरे हर उतार चढ़ाव से सबक लेते हैं

हम तो हर चुनौती को स्वीकार करते हैं

निराश होते नहीं किसी बाधा से

हम तो हंसते हंसते हर बाधा पार

कर लेते हैं ।।