गम ना हो तो जिंदगी जीने का
मजा क्या है,
उलझने ना हो तो दिमाग लगाने
का कायदा क्या है ,
गम की काली बदली में ही तो
हम रोशनी की तलाश करते हैं,
अगर चुनौतियां ना हो तो जीवन
जीने का जुनून क्या है ।
मत सोचो की खुशी का मतलब
क्या है,
गम है तो ही खुशी के एहसास
का रसपान का मजा कुछ और है ।
जिंदगी में तो दो ही हमसफर हैं यारों
एक से जीतते हैं तो दूसरे का आगमन
आना तय है ।।

