जमाने में हजारों गम हैं सही

पर जिंदगी एक हसीं एहसास है

एक जलते बुझते दिए की लौ की तरह

जीवन के हर लम्हें बड़े खास हैं ।

कभी खुशियां तो कभी गम

पर जिंदगी विश्वास पर हर कदम

एक सीमा रेखा के दायरे में सिमटी

जिंदगी जीत हार की बाजी का भरम ।।