कुछ लोग तमाशा करते हैं
जनता को भरमाते है
मीठी मीठी बातों में हसीन
सपनों को जगाते हैं
दुख दरिद्रता दूर करेंगे हम
हमसे सुख का आगाज होगा
सत्ता तक मुझे पहुंचाओ
जीवन तुम्हारा आबाद रहेगा ।
सियासत एक तमाशा है
तमाशबीनों का एक फौज खड़ा
नए नए वादों जुमलों का
जीवन का हर रंग भरा ।।
राजनीति के इस चौसड़ में
जनता एक मोहरा एक एक
चालों से सत्ता का एक सेहरा है ।।
Posted bySahdeosingh

