ऐ जिंदगी तुमसे एक सवाल है

मेरे जीवन से तुम्हें क्या मलाल है

मैंने तो हर हाल में तेरा इस्तकबाल किया

तुमने कदम कदम पर मुझे खार दिया

मैं तो तेरे खार में उलझ कर भी

जीने का अंदाज लिया ।

लेकिन तेरे हर फैसले ने मेरे हौसलों

को लहूलुहान किया ,

जब जब तेरे फैसले को चुनौती माना

तब तब तूने एक नया पैगाम ठाना

तेरी इस बेरुखी दिल भर गया

अब तेरी चुनौती ही जीवन का अंजाम

मान लिया ।।