एक रिश्ता जो कभी दर्द भी देता है
कभी सुकून,
वो रिश्ता कोई और नहीं जो होता है
दिल के सबसे करीब,
रिश्ते हमारे जीवन के वे महत्वपूर्ण बंधन
हैं जो जीवन को एक दिशा देते हैं,
माता पिता का रिश्ता, भाई बहन का रिश्ता
भाई भाई का रिश्ता, इन सबके अलावा
सबसे अंतरंग पति पत्नी का रिश्ता ,
ये रिश्ते हमारे जीवन के बंधन भी हैं
जीवन को एक जिम्मेदारियों में बांधने के
साधन भी हैं,
ये मानवीय रिश्ते जीवन के खुशी के रंग
भी हैं कभी कभी जीवन को एक नई दिशा
नई मंजिल पर पहुंचाने के साधन भी हैं ।।

