एक खामोशी है जो हर दिल में छाई है
हर इंसान अपने वजूद को ढूंढ रहा
अपनी परछाई में
एक सवाल हर जेहन में उठता है बार बार
हम इंसान बन गए हैं बाजार,
बिक रहे रोज वजूद किसी ना किसी का
हर तरफ खामोश आत्मसम्मान हर किसी का
एक ऐसी बयार छाई है,
इंसान अपने वजूद को ढूंढ रहा परछाई में ।।

