एक एहसान कर दो

हमें हमारा पहचान कर दो

हम इंसानों की किस काटेगरी में आते हैं

हमें हिंदू या मुसलमान कर दो,

जाति मजहब में इंसानों को बांटने वाले

ईश्वर की अदालत को सियासत में बांटने वाले

एक खून हाड़ मांस के इंसानों को

अलग अलग मजहब की दीवारों में समेटने वाले

बस एक एहसान कर दो

हमें हमारा पहचान कर दो ।।