एक दीप जला आशा का

विश्वास जगा जन जन में

आएंगी हर घर में खुशहाली

उमंग भरा हर मन में,

मां लक्ष्मी की आराधना से

सब कष्ट विघ्न मिट जायेंगे

दीपों की लौ से प्रकाश पुंज

खिल जायेंगे

एक विश्वास जगा जन जन में

एक दीप जला आशा का

विश्वास जगा जन जन में ।।