एक दौर ऐसा था जब

सब कुछ कमाल था

खुशियां थी जीवन में ना कोई मलाल था

एक तूफान ऐसा आया जब

मैं तबाह हो गया

चलना भी मुश्किल हुआ

ऐसा दिन आ गया ।

एक उम्मीद थी समय के साथ

सामान्य होगें हालात,

चलना फिरना दौड़ना होगा सामान्य बात

पर अब तक ना मुमकिन हुआ

उम्मीदों का सिलसिला ।

जीवन के इस दौर का अनुभव कमाल था

जो अपने पीछे चलते थे

वो कारवां एक खयाल था ।।