एक आवाज जो रूह को कंपा देती है

दहशत का ये मंजर आम इंसान को डरा देती है,

इतना बेखौफ होकर अपराध करते हैं अपराधी

सत्ता मौन तमाशबीन बन जाती है ।

गोलियों की गूंज से आम शहरी खौफजदा

अपराध की क्या कहानी है हर शख्स खफा

कोई अमन चैन से जीना चाहे तो जीए कैसे

जब अपराध के किस्से भरे हर सफा ।।