एक आस जिंदगी से सदा जुड़ी रही

कोई वक्त अपना होगा हम होंगे यहीं कहीं,

अरमानों के सुलगते सवाल में हम सब घिरे हुए

कोई खुशी के साथ तो कोई गम से घिरे हुए ।

हर दिल में ख्वाहिशें हर सांस से जुड़ी

इंसान अपने मेहनत से खींचता लकीर बड़ी

उस लकीर पर चलकर पार करता हर व्यवधान

जिंदगी की सफलता से जुड़े होते सब अरमान ।